गोपालगंज, मार्च 28 -- कटेया। एक संवाददाता। शनिवार की शाम कटेया नगर धार्मिक उल्लास और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। हिन्दू युवा वाहिनी के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और गूंजते 'जय श्रीराम' व 'हर-हर महादेव' के जयकारों से पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा की शुरुआत नगर स्थित महुअई माई मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हुई। इसके बाद यात्रा शिव मंदिर चौक, ब्लॉक मोड़, रेफरल अस्पताल रोड और कटेया-भोरे मुख्य मार्ग होते हुए नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। अंत में महुअई माई स्थान पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। आयोजन का मुख्य आकर्षण उत्तर प्रदेश के देवरिया से आई झांकी मंडली रही। झांकियों में भगवान श्रीराम, भगवा...