गोपालगंज, अप्रैल 26 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के कोइसा खुर्द नहर के समीप शनिवार की देर शाम को गिरफ्तार दो शराब तस्करों को छुड़ाने के लिए 25-30 अज्ञात लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों गिरफ्तार आरोपित तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोइसा खुर्द नहर पुल के समीप शराब बरामदगी के लिए छापेमारी की। इस दौरान कोईसा खूर्द निवासी रमाकांत को 1.8 लीटर एवं गोविंद साह को 9 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसी बीच आरोपित जोर-जोर से चिल्लाने लगे। यह भी पढ़ें- कटेया में शराब तस्करों को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला उनकी आवाज सुनकर 25 से 30 की संख्या में अज्ञात ग्रामीण लाठी डंडा लेकर पहुंच गए और पुलिस की टीम से धक्का मुक्की करने लगे। इस दौरान...