गोपालगंज, जनवरी 27 -- कटेया, एक संवाददाता। कटेया में व्यवसायिक सह जनकल्याण समिति का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। हर तीन वर्ष पर होने वाले इस चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान 25 जनवरी को कराया गया, जिसकी मतगणना उसी दिन देर शाम तक पूरी कर ली गई। मतगणना समाप्ति के बाद अवधकिशोर प्रसाद को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकेश चन्द्र जायसवाल को 245 मतों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनन्त नारायण केशरी ने बताया कि समिति के कुल 805 मतदाताओं में से 700 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें अवधकिशोर प्रसाद को 468 मत प्राप्त हुए ,वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी राकेश चन्द्र प्रसाद को 223 मत प्राप्त हुए। मतदान प्रतिशत काफी संतोषजनक रहा। इसके पूर्व वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.