गोपालगंज, मार्च 6 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलही खास गांव में खेत से मिली विवाहिता की अधजली लाश मिलने के मामले में मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए आठ लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला अन्तर्गत बघौच थाने के सेमरी गांव के विश्वनाथ कुशवाहा की पुत्री गीता देवी की शादी छह वर्ष पूर्व बेलही खास गांव के रविशंकर भगत के साथ हुई थी। शादी के बाद मृतका को दो पुत्र पैदा हुए। दोनों अबोध हैं। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपए दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। उन्होंने बताया कि तीन मार्च को गीता देवी ने फोन कर बताया था कि ससुराल वाले रुपए के लिए मारपीट ...