गोपालगंज, मार्च 26 -- कटेया, एक संवाददाता। रामनवमी पर्व को लेकर कटेया पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकलकर बस स्टैंड रोड, दुहौना रोड, भलूही रोड, पकहां रोड, यूपी के बनकटा जाने वाली सड़क एवं अस्पताल रोड होते हुए धरहरा तक निकाला गया। पुलिस ने इस दौरान लोगों से पर्व के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात कही गई। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है। फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, रवि कुमार, शेर अ...