गोपालगंज, मार्च 22 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के एक गांव से एक युवती के अपहरण मामले में पिता ने सात लोगों के विरुद्ध थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अपहृता के पिता ने आरोप लगाया है कि बीते 2 मार्च की शाम गांव के ही छह लोगों ने उत्तर प्रदेश के एक युवक के साथ साजिश के तहत उनकी 18 वर्षीय पुत्री का अपहरण कर लिया। घटना के बाद जब उन्होंने आरोपितों से पूछताछ की तो वे दो-चार दिनों में लड़की के वापस आने की बात कहते रहे। लेकिन अब तक युवती का कोई पता नहीं चल सका है। जब वे 13 मार्च को दोबारा आरोपितों के पास पूछताछ करने गए तो उक्त सभी लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई है या उसे कहीं बेच दिया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। ------ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.