गोपालगंज, जून 3 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के मानपुर गांव में बाथरूम जाने के दौरान एक व्यक्ति से कुछ बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। मामले में उक्त गांव के बाबूराम बैठा ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें कहा है कि एक जून की रात वे अपने बथान के पास बाथरूम करने गए थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उन्हें घेरकर उनका मोबाइल छीन लिए। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बदमाशों का पीछा किए। ग्रामीणों ने बदमाशों में शामिल एक किशोर को पकड़ लिया,परंतु उसके दो साथी फरार हो गए। तलाशी के दौरान उसके पास से एक बाइक,एक चाकू, एक लाइटर ,तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया। ग्रामीणों ने उक्त किशोर को बरामद सामान के साथ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले में फरार दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

ह...