गोपालगंज, फरवरी 15 -- कटेया। स्थानीय पुलिस ने मादक पदार्थ की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के खुदीछापर गांव से तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर भलुही दयाराम में छापेमारी कर आठ पुड़िया में रखा 1.76 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ भी जब्त किया। गिरफ्तार आरोपी खुदीछापर मुहल्ले वार्ड संख्या 5 निवासी व्यास चौहान तथा पचफेडवा निवासी राजेश मांझी और उपेंद्र राम बताए जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...