गोपालगंज, मार्च 11 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के डीह बगही गांव में मंगलवार की शाम पुलिस ने एक अधजला शव बरामद किया था। इस मामले में मृतका की मां ने ससुराल वालों पर अपनी विवाहिता बेटी की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में मृतका की मां रुक्मिणी देवी ने कहा है कि मंगलवार को उसकी नातीन प्रिया कुमारी ने फोन किया कि उसकी मां इन्दु देवी ने फांसी लगा ली है। थोड़ी देर बाद बेटी की सास पार्वती देवी ने फोन किया कि बहू की तबीयत खराब थी, उसकी मृत्यु हो गई है। शक के आधार पर उसने पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर अधजला शव बरामद की। मौके से पुलिस ने मृतका के ससुर रामसागर बिन को हिरासत में ले लिया। मामले में रामसागर बिन, नंदकिशोर बिन, दुर्गावती देवी एवं पार्वती देवी ...