गोपालगंज, जून 22 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के खालगांव गांव में कुछ लोगों ने तीन महिलाओं को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस मामले में 11 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में मुस्तफा मंसूरी की पत्नी हसन तारा खातून ने आरोप लगाया है कि 18 जून को वह अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी उसी गांव के मुसाफिर मियां,लालमुनी मियां सहित 11 लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनलोगों ने उन्हें मारपीट के जख्मी कर दिया। बचाने आई उनकी पुत्री शबनम खातून और गोतिनी सलमा खातून को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...