गोपालगंज, अप्रैल 26 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के देवरिया गांव में एक पुराने अपराधिक मामले में नामजद मोहम्मद यासीन अंसारी के घर रविवार को शाम पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई न्यायालय से निर्गत आदेश के आलोक में की गई। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम उक्त गांव पहुंचकर विधि-सम्मत प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुटी रही और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से मामले में फरार चल रहा था। बार-बार नोटिस के बावजूद न्यायालय में उपस्थित नही होने पर कोर्ट ने कुर्की का आदेश जारी किया था। यह भी पढ़ें- कटेया में फरार आरोपी के घर कुर्की, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों के खिलाफ...