गोपालगंज, मार्च 10 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के कोईसा खुर्द नहर पुलिया के पास गश्ती के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी का एक पशु( बकरा) बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने उक्त बकरा को चोरी कर उसे बेचने के लिए ले जाने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार युवक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सुबाबाजार थाना क्षेत्र के झरना टोला कुडाघाट वार्ड नंबर 20 निवासी नंदकुमार निषाद उर्फ इस्तेखार अली व देवरिया जिले के अबुबकर निवासी रिजवान अहमद उर्फ सिब्बू हैं। पुलिस ने दोनों के पास से एक बाइक जब्त की है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...