गोपालगंज, फरवरी 24 -- कटेया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बैरिया घाट पर ग्रामीणों की सतर्कता से पशु तस्करी का प्रयास विफल हो गया। ग्रामीणों ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे दो पशुओं को पकड़ लिया और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त पिकअप को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार दोनों तस्कर यूपी निवासी बताए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...