गोपालगंज, अप्रैल 18 -- कटेया। एक संवाददाता स्थानीय थाने के दुबे पचमवा लखराव चट्टी गांव में बंद घर की दीवाल तोड़कर लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली गई । मामले में थाने में शनिवार को नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उक्त गांव के योगेन्द्र यादव महाराष्ट्र में रहते हैं। 13 अप्रैल की रात करीब 10 बजे वे महाराष्ट्र से अपने घर पहुंचे तो पता चला कि उनके घर की दीवाल तोड़ कर अलमारी में रखे गहने, बर्तन, टीवी व कपड़े सहित अन्य सामान चुरा लिए गए हैं। मामले में उन्होंने अपने ही भाई बबुना यादव पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- ईंट व्यवसायी के घर से गहने-नगदी पार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.