गोपालगंज, अप्रैल 16 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पड़रिया में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को शुरू हुआ। उद्घाटन स्थानीय बीडीओ अर्चना कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य चार्ज अधिकारी, प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य की प्रक्रियाओं और जिम्मेदारियों से अवगत कराना है। यह प्रशिक्षण 13 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, डेटा संकलन, सर्वेक्षण प्रक्रिया तथा जनगणना से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में प्रखंड प्रशासन के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जनगनाना को लेकर प्रसिक्षण का कार्य शुरू इस प्रशिक्षण को दो समूहों में ब...