गोपालगंज, मई 11 -- कटेया।नगर पंचायत कटेया में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। सोमवार की शाम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर पंचायत के मुख्य सड़क एवं कई गलियों को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। प्रशासन की कार्रवाई से बाजार के व्यवसायियों एवं अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि नगर पंचायत क्षेत्र की मुख्य सड़कों एवं गलियों को लंबे समय से अतिक्रमित कर लिया गया था। जिससे आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी।

अतिक्रमण हटाने की अपील अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पंचायत की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा था। प्रचार-प्रसार कर लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की गई। इसके बावजूद भी कई दुकानदारों एवं अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया। मामले को गंभीरता से ल...