गोपालगंज, जनवरी 16 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के मुख्य बाजार कटेया में शुक्रवार की शाम में भीषण जाम लग गया। जिससे राहगीरों को भारी परेशानियां उठानी पड़ीं। करीब तीन घंटे तक जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे और उसमें सवार राहगीर हलकान होते रहे। जाम को छुड़ाने में स्थानीय थाने की पुलिस भी निसहाय साबित हुई। काफी देर के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से जाम हटाया जा सका। वहीं, जाम के दौरान शाम के समय ही बाजार का व्यवसाय भी प्रभावित हुए। जिससे कि व्यवसायियों को नुकसान उठाना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कहा कि कटेया में जाम की समस्या से निजात मिलना काफी मुश्किल हो गया है। बीते दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बुलडोजर तो चला ,लेकिन महज औपचारिकता पूरी की गई। कई दुकानें हटीं, परंतु फिर सड़क पर ही सजनी शुरू हो गई हैं। एक तरफ राज्य सरकार द्वारा बाजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.