गोपालगंज, दिसम्बर 30 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के महंथवा छितौनी गांव के एक शख्स द्वारा विदेश भेजने के नाम पर 13 युवकों से आठ लाख 80 हजार रुपए ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें कहा गया है कि पश्चिम चंपारण जिले के चौतरवा थाना अंतर्गत पतीलार गांव के 13 युवकों से महंथवा छितौनी गांव के परशुराम यादव ने मोबाइल पर संपर्क किया। जिसमें कहा कि वह बेरोजगार युवकों को सिंगापुर भेजने का काम करता है। इसके लिए प्रत्येक युवक से 80 हजार रुपए का डिमांड की। उक्त युवकों द्वारा संपर्क किया गया तो परशुराम यादव ने स्टांप पेपर बनाया। जिसमें यह कहा गया कि विदेश नहीं जाने पर पैसा वापस कर देंगे। युवकों ने उस पर विश्वास कर आठ लाख 80 हजार रुपए दे दिए। आरोपित ने उनलोगों को वीजा भी दिखाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.