गोपालगंज, मार्च 29 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड की कई छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में 90% तक अंक प्राप्त किए हैं। रामपुर कला गांव की छात्रा पुनीता कुमारी ने 451 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पुनीता शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है। उसने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही विद्यालय से पूरी की, जिसके बाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझवलिया में नामांकन कराया। उसने मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 90.2% अंक हासिल किए। पुनीता के पिता धुरंधर यादव किसान और मां सुमित्रा देवी गृहिणी हैं। इसी गांव छात्रा गुंजन कुमारी ने बिहार मैट्रिक परीक्षा में 414 अंक प्राप्त किए हैं। गुंजन के पिता हृदयानंद यादव एवं मां गीता देवी बेटी के बेहतर परिणाम से बहुत खुश हैं। स्थानीय नगर पंचायत के व्यवसायिक सहजन कल्याण समिति के अध्यक्ष ...