नई दिल्ली, जुलाई 22 -- कटीले परवल का सीजन सिर्फ बरसात तक ही रहता है यानी जुलाई से सितंबर तक। अगर आपने अब तक कटीले परवल की सूखी सब्जी नहीं खाई तो समझ लीजिए कुछ नहीं खाया। कटीले परवल करेला की तरह जरूर दिखते हैं लेकिन उसका स्वाद करेले जैसा कड़वा नहीं होगा। उसकी सूखी सब्जी बेहद स्वादिष्ट बनती है, जो दाल-चावल के साथ खाने में अच्छी लगती है। अगर आप भी कटीले परवल खरीदते हैं, तो उसकी सूखी सब्जी की आसान रेसिपी हम आपको बताने जा रहे हैं, इसे नोट कर लीजिए। आप इस सब्जी को एक बार खाएंगे फिर बार-बार इसे ही बनाएंगे।कटीले परवल बनाने के लिए सामग्री -500 ग्राम कटीले परवल -2 बड़े चम्मच सरसों का तेल -1-2 मीडियम साइज प्याज -1/2 छोटा चम्मच जीरा -1 चुटकी हींग -1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर -1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर -1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर -1/2 छोटा चम्मच गरम...