कटिहार, जुलाई 21 -- कटिहार, एक संवाददाता कटिहार रेलवे स्टेशन से एक कथित गन प्वाइंट लूट की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। दिल्ली जाने के लिए रविवार को राजधानी एक्सप्रेस पकड़ने पहुंचे आजमनगर निवासी मोहम्मद रेजान ने आरोप लगाया है कि दो अज्ञात युवकों ने स्टेशन परिसर से बाहर ले जाकर हथियार के बल पर एटीएम से करीब 70 हजार रुपये निकलवाए और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। हालांकि रेल पुलिस ने प्रथम दृष्टा पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए गहन जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- कटिहार : दिल्ली जाने से पहले एटीएम से रुपये निकलवाने का आरोप पीड़ित की जानकारी पीड़ित के बड़े भाई परवेज ने बताया कि मोहम्मद रेजान दिल्ली जाने के लिए कटिहार स्टेशन रविवार की देर रात पहुंचे थे। ट्रेन आने से पहले उन्होंने अपने भाई और अन्य रिश्तेदारों से फोन कर अलग-अलग राशि अपने ब...