खगडि़या, मई 20 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति विभाग मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का कटिहार से पटना जाने के क्रम में मोरकाही स्थित एक लाइन होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को भव्य स्वागत किया गया। मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि खगड़िया भाजपा परिवार द्वारा दिया गया स्नेह, सम्मान एवं आत्मीयता उनके लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार जनहित एवं विकास के कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस अवसर पर परबत्ता विधानसभा के विधायक बाबूलाल शौर्य, भाजपा जिलाध्यक्...