कटिहार सड़क हादसे की जांच को राजद ने बनाई कमेटी
पटना, अप्रैल 14 -- कटिहार के कोढ़ा में हुई सड़क दुर्घटना की जांच के लिए राजद ने कमेटी बनाई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है। 20 लोग घायल हुए थे। ऐसी सूचना है कि इस घटना में मारे गए लोगों को अनुग्रह राशि नहीं मिली है, इसलिए इस मामले की जांच के लिए उदय नारायण चौधरी की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। इसमें अलख निरंजन उर्फ बीनू यादव, स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, सारिका पासवान, सत्येन्द्र शाह गोंड, सुशीला मरांडी, जितेन्द्र उरांव, दिलीप कुमार यादव और इशरत प्रवीण शामिल हैं। यह भी पढ़ें- गोविंदपुर : आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे तक जाम की सड़क समिति 16 अप्रैल को मामले की जांच कर पार्टी को रिपोर्ट सौंपेगी। यह भी पढ़ें- सीमांचल में सबसे बड़ा सड़क हादसा : मातम के बीच एक दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.