भागलपुर, अप्रैल 27 -- बरसोई से मुदासिर की रिपोर्ट बारसोई प्रखंड अंतर्गत सुधानी थाना क्षेत्र के रहमानपुर गांव में हुएसनसनीखेज डबल मर्डर मामले की जांच अब तेज कर दी गई है। सोमवार को तीन सदस्यीय फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। बतादे कि बीते रविवार की शाम एक मामूली साइकिल टक्कर को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया था। आरोप है कि इस विवाद में साजिद उर्फ सुकरूदीन और उसके परिजनों ने 15 वर्षीय किशोर खुशनवाज़ की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर गांव में फैलते ही आक्रोश भड़क उठा। यह भी पढ़ें- बच्चे की मौत के बाद भीड़ ने बाइक चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी साजिद उर्फ सुकरूदीन को पकड़ लिया और उसे बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीट-...