कटिहार, अप्रैल 23 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जूट उत्पादक जिले कटिहार में किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में बुधवार को संयुक्त कृषि भवन सभागार में उन्नत तकनीक से जूट की खेती एवं जूट फसल चक्र प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त निदेशक (शस्य) पूर्णिया, जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा तथा आईसीएआर-क्रिजाफ बैरकपुर, कोलकाता के निदेशक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंडों से आए करीब 120 किसानों ने भाग लिया। इसके अलावा उप परियोजना निदेशक आत्मा, जूट अनुसंधान केंद्र कटिहार के वैज्ञानिक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी और कृषि कर्मी भी मौजूद रहे।जिला यह भी पढ़ें- खत्म हो चुकी जूट की खेती में संजीवीनी देने की तैयारी कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक...