कटिहार, जुलाई 4 -- कटिहार, वरीय संवाददाता युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने और सरकारी योजनाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी कार्यालय में 'माय भारत' (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) की जिला सलाहकार समिति की पहली बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले में माय भारत पोर्टल पर युवाओं का व्यापक पंजीकरण अभियान चलाने, जनजागरूकता बढ़ाने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: नशामुक्त समाज का लिया संकल्पबैठक का विवरण जिलाधिकारी ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को माय भारत मंच से जोड़कर उन्हें राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने...