कटिहार, अप्रैल 26 -- कटिहार। निज संवाददाता जिलेवासियों को शहर में ही हवाई सेवा उपलब्ध कराने को लेकर सांसद तारिक अनवर प्रयासरत हैं। केंद्र सरकार ने 200 नये हवाई अड्डों के निर्माण का निर्णय लिया है। इसी आलोक में उन्होंने विभागीय केंद्रीय मंत्री से मिलकर कटिहार में हवाई अड्डा की उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी। मंत्री को बताया कि एक समय था जब बिहार के मुख्यमंत्री भी हवाई जहाज से कटिहार हवाई अड्डा पर उतरे थे। विदित है कि संसद में भी उन्होंने उड़ान योजना के तहत कटिहार में हवाई सेवा चालू करने की मांग की थी।प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सांसद ने कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुनील यादव को सांसद प्रतिनिधि बनाने की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- कटिहार में हवाई सेवा का मार्ग होगा प्रशस्तःसांसद बताया कि हर प्रखंड में सांसद शिकायत कार्यालय का गठन भी किया...