पूर्णिया, मई 9 -- कटिहार में सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।कटिहार में सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला का इलाज जीएमसीएच में चल रहा था। मृतक महिला की पहचान पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के रामबाग ललछौनी निवासी खुशबू देवी (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला कटिहार के समेली थानान्तर्गत डूमर गांव स्थित अपने मायके गयी थी। वहीं बाजार जाने के क्रम में टेम्पू से गिरकर वह घायल हो गई। उन्हें समेली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच लाया गया। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...