कटिहार, मार्च 29 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शिक्षा विभाग के निर्देश पर शनिवार को हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय के सभागार में साक्षमता परीक्षा-3 एवं 4 के तहत सफल शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। स्थापना डीपीओ रवि रंजन के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा 6-8 एवं 9-10 के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कक्षा 9-10 के लिए साक्षमता परीक्षा-3 में आवंटित 14 पदों में से 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए, जबकि दो पद रिक्त रह गए। वहीं साक्षमता परीक्षा-4 के तहत तीनों पदों पर नियुक्ति पत्र वितरित कर दिए गए। इसी प्रकार कक्षा 6-8 के लिए साक्षमता परीक्षा-3 में 13 में से 11 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिला, जबकि दो पद शेष रह गए। साक्षमता परीक्षा-4 में सभी पांच पदों पर वितरण पूरा कर लिया गया।हरिशंकर नाय...