भागलपुर, जनवरी 7 -- कटिहार। जिले के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए राहत की खबर है । वेतन भुगतान, लंबित प्रोन्नति, वेतन विसंगति निष्पादन और वेतन वृद्धि जैसे मामले को लेकर अब उन्हें जिला कार्यायलयों और पटना मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शिक्षा विभाग के ताजा आदेश के बाद इसी माह से कटिहार सहित राज्य के सभी जिलों में विशेष समाधान कैंप लगाए जाएंगे। जहां शिक्षकों की लंबित समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी ने बताया कि इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.