कटिहार, जून 6 -- कटिहार। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा लोकसभा में क्षेत्र की बिजली समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद केंद्र सरकार ने रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत कटिहार जिले के लिए 132.67 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इस राशि का उपयोग बिजली वितरण नेटवर्क को मजबूत करने, तकनीकी सुधार और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। यह भी पढ़ें- कटिहार में विद्युत वितरण अवसंरचना सुधार के हेतु 132.67 करोड़ रुपये मंजूरपप्पू यादव का प्रयास पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बीते दिनों लोकसभा के शून्यकाल में कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में आ रही समस्याओं, स्मार्ट मीटर स्थापना और उपभोक्ताओं की परेशानियों का मुद...