कटिहार, अप्रैल 26 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को शनिवार को कुछ राहत मिली। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही और पुरवा हवा के असर से मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। दिन के अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार शाम और रात के दौरान जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी या धूलभरी बारिश होने की संभावना है।शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। हालांकि तापमान में गिरावट के बावजूद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस बनी रही। यह भी पढ़ें- कहीं लो वोल्टेज तो कहीं देर तक बिजली कटौती से लोगों में त्राहि-त्राहि दोपहर के समय बाजार, बस स्टैंड और प्रमुख चौक-चौराहों...