संवाददाता, जनवरी 6 -- कटिहार जिले में सहायक थाने में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आई है। थाना परिसर में जमा एक लाइसेंसधारी पिस्टल रहस्यमय ढंग से गायब हो गई है। हैरानी की बात यह है कि पिस्टल बिना मैगजीन की थी, इसके बावजूद उसका थाना से गायब होना पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जानकारी के अनुसार, संबंधित लाइसेंसधारी द्वारा चुनाव के दौरान पिस्टल विधिवत रूप से सहायक थाना में जमा कराई गई थी। लेकिन हाल में जब हथियारों की जांच की गई तो पिस्टल गायब पाई गई। मामले की पुष्टि होते ही थाना परिसर में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद भी पिस्टल का कोई सुराग नहीं मिल सका। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि चुनाव के समय लाइसेंसी पिस्टल थाना में जमा कराई गई थी। खोजबीन के क्रम में पिस्टल थाना से गायब पाई ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.