कटिहार, जून 10 -- कटिहार, वरीय संवाददाता देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान व कल्याण की दिशा में कटिहार जिले ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अनुमंडल कार्यालय परिसर में नवसृजित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने किया। इस कार्यालय के शुरू होने से कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज जिले के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सैनिक विधवाओं तथा कार्यरत सैनिकों के आश्रितों को अब विभिन्न सेवाओं के लिए भागलपुर नहीं जाना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- 17-18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा जनकल्याण का महाकैंपउद्घाटन समारोह उद्घाटन समारोह में चारों जिलों से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां, सैनिक विधवाएं और उनके आश्रित शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी क...