कटिहार, मई 4 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 2 मई से शुरू हो गया है। इस अभियान की शुरुआत नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-01 भेरिया रहिका से हुई, जहां प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के कार्यों का निरीक्षण भी किया गया।जिला प्रशासन के अनुसार, जिले में लगभग 700 से 800 की आबादी (150 से 175 घर) पर एक हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) बनाया गया है। कुल 24 चार्ज में 6146 एचएलबी गठित किए गए हैं। इस कार्य के लिए 6093 प्रगणक और 988 पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है।प्रथम तीन दिनों में प्रगणक अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर नक्शा तैयार करने, सीमाओं का सत्यापन और मकानों की संख्या का आकलन कर रहे हैं। इसके बाद 5 मई से घर-घर जाकर 33 बिंदुओं पर आधारित प्रश्नावली के जरिए मकानों की बनावट और उपलब्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.