कटिहार, फरवरी 19 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार एवं आसपास के इलाके में फरवरी के तीसरे सप्ताह में ही मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। बुधवार सुबह आसमान पूरी तरह साफ रहा और न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर तक तापमान 29 डिग्री तक पहुंचने की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 17 डिग्री के बीच बना रहेगा। पछुआ हवा 4 से 12 नॉट की रफ्तार से चलने की संभावना है। सुबह में ठंड व दोपहर में गर्मी का अहसास सुबह की हल्की ठंडक के बाद दोपहर में तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास करा रही है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और खेतों में काम कर रहे किसानों को दिन में धूप से परेशानी हो रही है। फरवरी ...