कटिहार, मार्च 31 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में किसानों से जुड़े अहम मुद्दों पर व्यापक समीक्षा के लिए पहली अप्रैल को संयुक्त कृषि भवन, कटिहार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में होगी, जिसमें अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के सभी कृषि पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में किसानों को आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान निकालना और कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति का आकलन करना है। विशेष रूप से हाल के दिनों में हुई फसल क्षति की समीक्षा कर प्रभावित किसानों को राहत दिलाने की दिशा में ठोस निर्णय लिए जाएंगे। इसके साथ ही उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर भी चर्चा होगी, ताकि बुवाई के समय किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।बीज...