कटिहार, जुलाई 3 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रशासनिक पारदर्शिता को मजबूत करने के उद्देश्य से 8 जुलाई तक बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस के तहत विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बिहार सरकार के निगरानी विभाग के निर्देश पर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में अभियान के सफल संचालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को निर्धारित कार्यक्रमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- स्कूलों से चलेगी प्लास्टिक मुक्त बिहार की मुहिम हर विद्यालय में बनेंगे 'प्लास्टिक वॉरियर्स'अभियान की गतिविधियाँ अभियान के तहत 3 जुलाई शुक्रवार को जिला स्तरीय सभी विभागों के अधीनस्थ कार्यालयों में शाम पांच बजे लोक सेवक संस्करण के सतर्कता शपथ-पत्र...