कटिहार, अप्रैल 19 -- कटिहार, वरीय संवाददाता भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे कटिहारवासियों को अब थोड़ी राहत मिलने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में जिले के दिन और रात के तापमान में करीब दो-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तेज धूप की तपिश कुछ कम महसूस होगी। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि तापमान सामान्य सीमा में रहने के बावजूद वातावरण में उमस अधिक रहने से लोगों को दिनभर बेचैनी महसूस हुई। मौसम जानकारों के अनुसार अगले कुछ घंटों तक उमस भरी स्थिति बनी रह सकती है।असमान में छाया रहा 70 फीसदी बादलकृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि शनिवार को पूरे दिन करीब...