कटिहार में अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार, खेतों में बढ़ेगी नमी
कटिहार, अगस्त 23 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। अगस्त के अंतिम सप्ताह में मानसून एक बार फिर कटिहार पर मेहरबान होता दिख रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अगले पांच दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। यह बारिश खरीफ फसलों, विशेषकर धान के लिए संजीवनी साबित हो सकती है। लंबे समय से पर्याप्त वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों को अब सिंचाई पर होने वाले अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी। हालांकि लगातार वर्षा के कारण खेतों में जलजमाव और फसलों में रोग-कीट का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में मौसम के साथ खेती की रणनीति बदलना किसानों के लिए जरूरी होगा। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तेज उमस के कारण 31 डिग्री तापमान भी 41 डिग्री जैसा महसूस हो रहा है। हवा में करीब 87 प्रतिशत नमी बनी हुई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.