कटिहार-मुंबई स्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े
कटिहार, जुलाई 25 -- कटिहार, एक संवाददाता । यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मुंबई सेंट्रल-कटिहार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन को 5 अतिरिक्त फेरों तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 09189 मुंबई सेंट्रल से कटिहार के लिए 1 अगस्त से 29 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार चलेगी, जबकि ट्रेन नंबर 09190 कटिहार से मुंबई सेंट्रल के लिए 4 अगस्त से 1 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार संचालित होगी। ट्रेन के समय, ठहराव और कोच संरचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.