खगडि़या, जुलाई 19 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें शनिवार को भी देरी से पहंुची। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 03408 अप कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन करीब सवा दो घंटे विलंब से पहंुची। वही 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू करीब पौने घंटे लेट चली। जबकि 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब एक घंटे विलंब से चली। साथ ही 63306 डाउन सोनपुर-कटिहार मेमू करीब डेढ़ घंटे देरी से पहंुची। इसके अलावा 15622 डाउन आनंदविहार-कामख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से चली। वहीं 15483 अप अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस करीब सवा दो घंटे देरी से आई। जबकि 15934 डाउन अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस करीब सवा घंटे देरी से चली। यह भी पढ़ें- कई ट्रेन लेट, यात्री परेशान इधर अन्य कई ट्रेनें...