कटिहार, मई 1 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों के लिए कटिहार प्रखंड प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। प्रखंड क्षेत्र के 12,785 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण अब तक लंबित रहने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार ने 30 अप्रैल से 30 मई तक विशेष शिविर लगाने का आदेश जारी किया है। पंचायतवार रोस्टर बनाकर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रखंड प्रशासन के अनुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य है। इसके बिना भुगतान प्रभावित हो सकता है। इसी को देखते हुए भवाड़ा, डहेरिया, दलन पूरब, दलन पश्चिम, गरभैली, कटिहार, सिरनियां पूरब, सिरनियां पश्चिम पंचायतों के साथ नगर निगम वार्ड 1 से 45 तक शिविर लगाए जाएंगे. यह भी पढ़ें- ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण शिविर का शुभ...