भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा आयोजित मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में शुक्रवार को कटिहार बनाम पूर्णिया का मुकाबला खेला गया। कटिहार ने पूर्णिया की टीम को 71 रनों के अंतर से पराजित कर दिया। कटिहार के चार विकेट लेने वाले गेंदबाज हर्ष नंदा को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। यह जानकारी भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) के उपाध्यक्ष सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू ने दी है।बीडीसीए के सचिव डॉ. जय शंकर ठाकुर ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए कटिहार ने 47.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 263 रन बनाये। टीम की ओर से अरसलान शाहिद ने बेहतरीन 70 रनों की पारी खेली, जबकि हजरत अली ने 56 रन और अमन खान ने 41 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा प्रत्यय प्रसून ने 35 रन टीम के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.