कटिहार, फरवरी 12 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के निर्देश पर जिला नियोजनालय, कटिहार के तत्वावधान में बुधवार को लेबर सेंटर परिसर (एफसीआई गोदाम के सामने) एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन डिप्टी मेयर मंजूर खान एवं सहायक निदेशक नियोजन, सहरसा अमित कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में 29 निजी नियोजकों द्वारा 1351 रिक्तियां अधिसूचित की गई थीं। कुल 2119 युवाओं ने बायोडाटा जमा किया, जिनमें से 798 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। डिप्टी मेयर ने इसे निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर बताते हुए युवाओं को कौशल विकास पर जोर देने की सलाह दी। कार्यक्रम में आईटीआई, डीआरसीसी, जिला उद्योग केंद्र, जीविका, नेहरू युवा केंद्र समेत 10 सरकारी विभागो...