कटिहार जिले के उचक्के पूर्णिया में दे रहे हैं चेन छिनतई की घटना को अंजाम
पूर्णिया, जुलाई 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कटिहार जिले के उचक्के पूर्णिया में चेन छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पिछले दिनों सहायक खजांची थाना के शारदा नगर निवासी शिक्षिका रंजू झा से चेन छिनतई के मामले में पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आई है। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कटिहार जिले के मुफस्सिल थानान्तर्गत हृदयागंज हाजीपुर निवासी जाबिर हुसैन के रूप में हुई है। प्रेसवार्ता के दौरान सदर वन एसडीपीओ अभिनव पराशर ने बताया कि पुलिस ने प्रयुक्त बाइक पहले बरामद कर ली थी। अनुसंधान के क्रम में गिरफ्तार आरोपी एवं उसके अन्य साथी का नाम आया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक लाख 34 हजार रुपये कैश बरामद किया है। यह कैश आरोपी ने चेन बेचकर हासिल किया है। पुलिस आरोपी के साथी एवं चेन के खरीददारी की ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.