कटिहार, मार्च 27 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के केहुनियां पंचायत अंतर्गत केवट टोला में जिला संतमत सत्संग का 49 वां वार्षिक अधिवेशन का कार्यक्रम 27 एवं 28 मार्च 2026 यानी शुक्रवार एवं शनिवार को आयोजन होने के लिए जा रहा है। उक्त कार्यक्रम को लेकर संतमत सत्संग का आयोजक कमेटी की ओर से पंडाल शौचालय, स्नानगार, चापाकल, भोजनालय इत्यादि का कार्य पूरा कर लिया गया है। आयोजक कमेटी के कृष्ण मोहन दास,मंगल चौधरी, द्वारिका केवट सहित कई अन्य ने बताया कि 27 एवं 28 मार्च को संत सतगुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के हृदय स्वरूप पूज्यपद महर्षि शाही स्वामी जी महाराज के विशेष कृपा पात्र पूज्यपाद चतुरानंद जी महाराज एवं अन्य वरिष्ठ साधु महात्माओं के प्रवचन होंगे। साधु महात्माओं का आगमन शुरू हो चुका है। उक्त आयोजन को सफल बनाने को लेकर केहुनि...