कटिहार, जनवरी 29 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि महेश्वरी एकेडमी मैदान में चल रहे बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के पुल ए में बुधवार को कटिहार क्रिकेट एकेडमी और शुभम क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। शुभम क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेन्दबाजी करने का फैसला किया l कटिहार क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए और शुभम क्रिकेट एकेडमी को 257 रनो का लक्ष्य दिया। कटिहार क्रिकेट एकेडमी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अंकित ने 68 रन, निश्चल ने 55 रन,मानवीक ने 49 और रवि ने 37 रन बनाए। जबकि गेंदबाजी में शुभम क्रिकेट क्लब की तरफ से अनुकल्प और जय ने 2-2 विकेट और बिटू, निशांत ने 1-1 विकेट लिए। 257 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शुभम क्रिकेट एकेडमी की टीम 15.1 ओवर में सौ रनों पर सिमट गई। कटिहार क्रिकेट एकेडमी 156 ...