कटिहार, अप्रैल 18 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बच्चेदानी के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से किशोरियों को बचाने के लिए कटिहार में अब विद्यालयों से बड़ा अभियान शुरू होगा। राज्य सरकार के निर्देश पर जिले के सरकारी, निजी विद्यालयों और मदरसों में अध्ययनरत 14 वर्ष पूर्ण एवं 15 वर्ष से कम आयुवर्ग की बालिकाओं को ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) से बचाव का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाएंगे।राज्य स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा जारी संयुक्त निर्देश के बाद कटिहार जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। विद्यालय स्तर पर छात्राओं और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- सर्वाइकल कैंसर से बचाव को विद्यालयों में चले टीकाकरण अभियान इसमें एचपीवी संक्रमण, सर्वाइ...