कटिहार, अप्रैल 1 -- Bihar News: जब इरादे नेक हों और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो संसाधन कभी आड़े नहीं आते। बिहार के कटिहार जिले के ललियाही निवासी पवन कुमार (42 वर्ष) ने इस बात को सच कर दिखाया है। दुनिया भर में चल रहे युद्ध और पेट्रोलियम संकट के बीच, पवन ने एक ऐसी इलेक्ट्रिक साइकिल तैयार की है, जो न केवल किफायती है बल्कि लुक में किसी शानदार बाइक से कम नहीं दिखती। मूल रूप से छपरा के निवासी पवन के पिता जूट मिल में काम करते थे। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी योग्यता साबित की है।मात्र 10 रुपये में 70 किलोमीटर का सफर पवन कुमार की इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत इसकी बचत है। जहाँ पेट्रोल की कीमतें आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही हैं, वहीं पवन की यह साइकिल मात्र 10 रुपये के चार्जिंग खर्च में 70 किलोमीटर तक का माइलेज देती है। इसकी रफ्तार भी प्र...